Hindi News

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद के सबसे करीब की तस्वीर, ऐसा दिखता है साउथ पोल

[ad_1]

नई दिल्ली. चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने नई तस्वीर भेजी है. यह तस्वीर चांद की सतह की सबसे करीबी तस्वीर है. दरअसल ये तस्‍वीरें लैंडर विक्रम ने उस समय खींच ली थीं जब वह चंद्रमा की सतह पर उतर रहा था. विक्रम लैंडर पर हॉरिजॉन्‍टल वेलोसिटी कैमरे लगा हुआ है और ये तस्‍वीरें उसी से ली गई हैं. बेंगलुरु के MOX-ISTRAC और विक्रम लैंडर के बीच संपर्क बना हुआ है जिससे ये तस्‍वीरें मिली हैं.

चंद्रयान का विक्रम के सतह पर लैंड होने के बाद कई तरह से काम करेगा. वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन को तीन प्रमुख हिस्से में बांटा गया हैं. सबसे पहला था प्रोप्लशन मॉड्यूल, जो लैंडर को चांद की कक्षा तक लेकर गया है. इससे हाल ही में विक्रम अलग हो गया था जबकि प्रोप्लशन मॉड्यूल चांद की सतह में घूम रहा है. इससे अलग होने वाले लैंडर विक्रम के साथ ही रोवर प्रज्ञान को भेजा गया था. अब लैंडर विक्रम ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर मिशन का पहला पड़ाव पूरा कर दिया है.

इसरो ने ट्वीट कर शेयर की तस्‍वीरें
इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं.

Tags: Chandrayaan-3, ISRO, Mission Moon



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button