AMAR UJALA

खतौली जाने से रोके जाने पर मदन भैया बोले, “मंत्री के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन….”

उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा में हाल ही में उपचुनाव हुआ हैं। जहां 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद RLD-SP के प्रत्याशी मदन भैया ने जीत हासिल की हैं। जीत हासिल करने के बाद नव निर्वाचित विधायक जनता का आभार व्यक्त करने के लिए खतौली जा रहे थे। मगर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया हैं। रिजके जाने के बाद मदन भैया ने बिना नाम लिए कहा ये सब उस केंद्र में बैठे मंत्री के कहने पर हो रहा हैं।

मदन भैया ने कहा लोकतंत्र में ये पहली बार हो रहा हैं जिसे पूरे चुनाव में बाहरी कहा जाता रहा हैं। उसे अब चुनाव जीत जाने के बाद खतौली विधानसभा के बाहर ही रोका जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या हैं। जिसे खतौली की जनता ने अपार प्यार और वोट देकर जिताया हैं। जो विधानसभा से निर्वाचित होकर आ रहा हैं। उसे पुलिस लॉ एंड आर्डर का हवाला देकर रोकने का प्रयास कर रही हैं।

विधायक मदन भैया ने आरोप लगाते हुए कहा हमे पता हैं कि जिला प्रशासन एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के इशारों पर काम कर रहा हैं। लेकिन हम वक्त आने पर उस प्रतिनिधि के इन व्यर्थ के अवसरों को खत्म कर देंगे। उन प्रतिनिधि का नाम पूछे जाने पर मदन भैया ने कहा नाम सब जानते हैं। जनप्रतिनिधि जो केंद्र में मंत्री बना बैठा हैं। उसके ही इशारे पर ये प्रशासन काम कर रहा हैं।

अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर मदन भैया ने कहा अभी तो हम जा रहे हैं, मगर फिर आएंगे। शपथ ग्रहण के बाद फिर आएंगे और यही रहेंगे। मुझे जनता के बीच रहने से कोई ताकत नहीं रोक सकती हैं।

भंगेला चौक पर मदन भैया को खतौली जाने से रोका गया हैं। मदन भैया चुनाव जीतने के बाद पहली बार जनता का आभार व्यक्त करने के लिए खतौली जा रहे थे। जहाँ उनका स्वागत कार्यक्रम भी होना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें विधानसभा के अंदर जाने से पहले ही रोक दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मदन भैया को धारा 144 का हवाला दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि विधानसभा में धारा 144 लगी हुई हैं। किसी को भी समूह रूप में आने जाने की अनुमति नहीं हैं। काफिले के साथ जाने की अनुमति नहीं दी जारी थी। पुलिस बिना काफिले के जाने की बात कह रही थी।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button